Indus AI क्या है? भारत का अपना AI Chatbot – Features, Download और पूरी जानकारी (2026)

दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में भारत की AI स्टार्टअप कंपनी Sarvam AI ने अपना नया AI चैटबॉट “Indus AI” लॉन्च किया है। यह भारत का अपना AI चैटबॉट है, जो OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini AI जैसी क्षमताओं पर आधारित है। इस AI चैटबॉट को खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

हालांकि, यह चैटबॉट अभी नया है, इसलिए इसमें कुछ चुनौतियां और सीमाएं भी हो सकती हैं। आज हम इस लेख में “Indus AI” से जुड़ी पूरी जानकारी जानेंगे, जैसे कि Indus AI क्या है, इसके फीचर्स क्या हैं, और इसे स्टेप-बाय-स्टेप कैसे डाउनलोड और उपयोग करें।

Sarvam AI क्या है?

Sarvam AI, OpenAI की तरह एक भारतीय AI Startup कंपनी है, जो बड़े-बड़े LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) विकसित कर रही है। इन मॉडलों की मदद से डेवलपर्स AI चैटबॉट, वर्चुअल असिस्टेंट, एप्लिकेशन और अन्य AI-आधारित टूल्स बना सकते हैं।

यह कंपनी बेंगलुरु में स्थापित है और इसकी शुरुआत 2023 में डॉ. विवेक राघवन और डॉ. प्रत्यूष कुमार के द्वारा की गई थी। यह एक full-stack sovereign AI प्लेटफॉर्म है, मतलब कि यह AI Startup कंपनी पूरी तरह से भारतीय है यानी इसके जो डेटा, सर्वर, मॉडल हैं वे भारत में ही विकसित किए गए हैं और अन्य देशों पर इसकी निर्भरता कम है |

इसमें जो भी डेटा है, वह अपने देश में ही रहेगा, जिससे यूजर्स सुरक्षित रहेंगे। इसमें और भी कई फीचर्स हैं जो हम नीचे Highlights के द्वारा समझेंगे:-

**Key Highlights:**

  • यह बड़े LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स) विकसित कर रही है जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं।
  • इसे full-stack sovereign AI प्लेटफॉर्म पर फोकस किया गया है जिससे देश का डेटा देश में ही सुरक्षित रहे।
  • इसमें ऑडियो फीचर्स हैं, मतलब कि बिना Text लिखे आप बोलकर जवाब पूछ सकते हैं।
  • इसमें एक और फीचर है जो काफी दिलचस्प है। आप किसी भी भाषा को Translate कर सकते हैं, जैसे कि अगर आप कुछ हिंदी में लिख रहे हैं और आपको अंग्रेजी में जानना है तो यह Translate कर देगा आपके सेलेक्ट की गई भाषा में |
Note: Sarvam AI के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट Sarvam.ai पर जा सकते हैं।

Indus AI क्या है?

Indus AI भारत का अपना AI चैटबॉट है जो ChatGpt, Gemini, Grok AI आदि चैटबॉट की तरह काम करता है, इसमें आप चैट करके कुछ भी पूछ सकते हैं और आप कुछ सेकंड में जवाब प्रदान कर सकते हैं। इसे Sarvam AI (जो कि भारत का अपना AI स्टार्टअप कंपनी है) ने विकसित किया है। इसे आप काफी आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं साथ ही इसे Web या Apple App Store में भी उपयोग कर सकते हैं।

Indus AI के मुख्य फीचर्स

इसके काफी सारे मुख्य विशेषताएं हैं जिन्हें हम नीचे समझेंगे:-

  • यह 22 भारतीय भाषाओं में जवाब दे सकता है जैसे – हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती, मराठी, तेलुगु इत्यादि | साथ ही यह रोमन स्क्रिप्ट में भी बातचीत कर सकता है |
  • अगर ज्ञान की बात करें तो यह Geography, History, Politics, Economics, Entertainment, Sports आदि विषयों में भी जवाब देता है |
  • यह Current affairs, लेटेस्ट न्यूज, टेक्निकल टॉपिक्स और Problem solving में भी मदद करता है |

Indus AI कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step)

आप इस AI चैटबॉट को Google के Play Store, Apple के App Store या Web में इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं आपको Google के Play Store में कैसे डाउनलोड करना है, इसका Step-by-Step तरीका बताऊंगी। नीचे दिए गए Instructions को Follow करें:-

Step 1 – सबसे पहले आपको अपने प्ले स्टोर में जाना है और सर्च बार में सर्च करना है Indus By Sarvam (जैसा कि आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं) और फिर इंस्टॉल कर लेना है।

Step 2 – फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है। यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर आपके फोन में एक OTP आएगा। उसे भरकर Next (→) आइकन पर क्लिक कर दें।

Step 3 – फिर आपको अपना नाम दर्ज करना है। उसके बाद Next (→) आइकन पर क्लिक कर दें।

Step 4 – फिर आपको यहां पर सबसे पहले एक छोटा सा मैसेज मिलेगा, जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं। साथ ही, यदि आप इस ऐप के इस्तेमाल से संतुष्ट हैं, तो Feedback भी दे सकते हैं। फिर आपको Start Chatting पर क्लिक करना है।

ये कुछ आसान स्टेप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप Indus AI में अकाउंट बना सकते हैं और ChatGPT की तरह ही इसमें कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। अभी तक इसमें 1 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड किए जा चुके हैं, और भविष्य में इसकी संख्या और भी बढ़ सकती है।

Leave a Comment