मेरा परिचय
नमस्ते! मेरा नाम साक्षी है और मैं Hinditechies.in की Founder, एक कंटेंट राइटर और ब्लॉगर हूं। मुझे हिंदी भाषा में टेक्नोलॉजी, टूल्स और ऐप्स के बारे में सरल तरीके से जानकारी देना पसंद है ताकि हर कोई डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके।
🎓 मेरी शिक्षा और शुरुआती सफर
मैंने 2021 में भूगोल (Geography) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही मुझे लिखने का शौक हुआ और मैंने उसी साल एक राइटर के रूप में अपनी Blogging Journey कि शुरुआत की।
✍️ ब्लॉगिंग की शुरुआत और अनुभव
मेरा पहला ब्लॉग Bankjosh था, जहां मैं बैंकिंग से जुड़े आर्टिकल्स लिखती थी। वहीं से मुझे कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग की गहरी समझ मिली। इसके बाद मैंने कई अन्य वेबसाइट्स के लिए भी काम किया जिससे मेरा अनुभव और बढ़ा।
जब मुझे लगा कि अब मैं अपने खुद के विचार और ज्ञान को स्वतंत्र रूप से साझा करना चाहती हूं, तो मैंने Hinditechies की शुरुआत की। मैंने ये नाम इसलिए चुना क्योंकि ये छोटा, यादगार है और टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ भी है।
📚 मैं किन विषयों पर लिखती हूं?
मेरे द्वारा कवर किए जाने वाले विषय हैं:
- टेक्नोलॉजी और डिजिटल टूल्स
- मोबाइल ऐप्स और उनके उपयोग
- बैंकिंग व फाइनेंस से जुड़ी जानकारी
- ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग टिप्स
- सरकारी योजनाएं और ऑनलाइन सेवाएं
💼 अनुभव और लेखन शैली
मैं अब तक 200 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी हूं और मुझे 4 वर्षों का कंटेंट राइटिंग अनुभव है। Hinditechies पर मैं नियमित रूप से सरल और जानकारीपूर्ण हिंदी लेख पोस्ट करती हूं, ताकि हर पाठक को विषय की बेहतर समझ हो सके।
💃 मेरे शौक (Hobbies)
मुझे Dance करना, नई-नई जगहों पर घूमना और नई चीजें सीखना बेहद पसंद है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि अपने लेखों के जरिए लोगों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचा सकूं।
📲 संपर्क करें और जुड़े रहें
अगर आपको मेरे लेख पसंद आते हैं तो कृपया उन्हें शेयर करना न भूलें। आप मुझसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं:
📸 Instagram: @hinditechies (https://www.instagram.com/hinditechies/)
📘 Facebook: Hinditechies (https://www.facebook.com/hinditechies)
💬 WhatsApp Channel: जुड़ें यहाँ (https://whatsapp.com/channel/)
धन्यवाद!
आपका साथ और विश्वास ही मेरी प्रेरणा है।